29 Mar 2024, 02:51:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

साबरमति आश्रम में 'बापू' को भूले डोनाल्ड ट्रंप, कांग्रेस ने पूछा कौन थे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 12:35PM | Updated Date: Feb 25 2020 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दो दिन के भारत दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को साबरमती आश्रम पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वे साबरमती आश्रम पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया को चरखा चलाना सिखाया गया। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने साबरमती आश्रम के विजिटर्स पुस्तिका में महात्मा गांधी का कोई जिक्र नहीं किया है, उन्होंने लिखा, “मेरे अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शानदार दौरे के लिए धन्यवाद। इस पर कांग्रेस नेताओं ने ट्रंप पर हमलावर रूख अख्तियार कर लिया है।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह उस नोट का एक स्नैपशॉट है, जिसे किसी ने भेजा है। यह वास्तव में साबरमती आश्रम पर डोनाल्ड ट्रंप का नोट है। महान महात्मा का कोई जिक्र नहीं है। क्या वह यह भी जानते हैं कि मोहनदास करमचंद गांधी कौन थे?' वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप 2.5 बिलियन डॉलर के हेलीकॉप्टर बेचने के लिए आ रहे हैं। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने भारत को बुलेट ट्रेन बेच दी। सवाल उठता है कि हमें क्या मिल रहा है? 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »