23 Apr 2024, 12:01:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ताजमहल में ट्रंप-मेलानिया ने खिंचवाई फोटो, योगी ने दिया खास गिफ्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 12:33PM | Updated Date: Feb 25 2020 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परिवार के साथ सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताज की खूबसूरती को देखकर ट्रंप मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने ताजमहल को भारत की सांस्कृतिक विभिन्नता व समृद्ध संस्कृति की पहचान बताया। 
ट्रंप के साथ उनकी पत्नी, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर अहमदाबाद से यहां पहुंचे। मुगल शासक शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में ताजमहल बनवाया था। ट्रंप परिवार के दौरे के लिए ताजमहल की सजावट की गई थी।
 
राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला ने ताज परिसर का भ्रमण किया। उन्हें धरोहर के इतिहास एवं महत्व के बारे में भी बताया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ताजमहल की विजिटर बुक में लिखा, 'ताज हमें प्रेरणा देता है। ताजमहल भारत की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है। डोनाल्ड ट्रंप जब अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ प्यार के प्रतीक ताजमहल का दीदार करने पहुंचे तो इसकी ऐतिहासिक महत्ता की जानकारी देने की जिम्मेदारी गाइड नितिन कुमार सिंह को मिली। गाइड ने ट्रंप-मेलानिया को ताजमहल के इतिहास और कला की जानकारी दी।
 
नितिन कुमार सिंह ने जब डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया को डायना बेंच (लवर्स बेंच) पर बैठने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। हालांकि ट्रंप अपनी पत्नी का हाथ थामकर प्यार के प्रतीक ताजमहल को निहारते रहे। डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ने ताजमहल में लवर्स बेंच पर बैठकर तो फोटो क्लिक नहीं कराई लेकिन ताजमहल के सामने डायना बेंच के पास तस्वीर खिंचवाई। उसी तस्वीर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति ट्रंप को गिफ्ट के रूप में दिया। 
 
ताजमहल में डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया को घूमते देखकर ऐसा लग रहा था जैसे दोनों प्रेम को समर्पित इस इमारत से अपने आपको जोड़कर देख रहे हों। वहीं ट्रंप की बेटी इवांका भी अपने पति जेरेड के साथ ताज को निहारती रहीं। इस दौरान इवांका अपने फोन से भी फोटो क्लिक करवाईं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »