16 Apr 2024, 16:14:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राजघाट पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप - महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, फिर पत्‍नी संग किया पौधारोपण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 11:26AM | Updated Date: Feb 25 2020 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। राष्ट्रपति भवन के बाद वह सीधे राजघाट पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उनके साथ पत्नी मेलानिया ट्रंप भी मौजूद रहीं। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने राजघाट की विजिटर बुक पर संदेश लिखा।
 
बता दें कि राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के बाद सीधे राजघाट के लिए रवाना हुए। बता दें कि ट्रंप आज पीएम नरेंद्र मोदी के साथ डेलीगेशन लेवल की बातचीत करेंगे। गौरतलब है कि भारत दौरे आने वाले राष्ट्राध्यक्ष एंव गणमान्य विदेशी मेहमान अक्सर राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »