25 Apr 2024, 13:34:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारतीय जनता पार्टी के नेता को मिली जान से मारने की धमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 12:09AM | Updated Date: Feb 25 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के घाटमपुर  क्षेत्र में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी नेता को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि धमकी पत्र के जरिये मिली है और पत्र भाजपा के युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष आशानगर स्थित आशीष शुक्ला उर्फ रामजी के घर पर फेंका गया था। पत्र में केन्द्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का भी जिक्र है। पत्र में कहा गया है कि आपके बाद मंत्री का नंबर आने वाला है। धमकी मिलने पर घर में भय का माहौल है। धमकी के बाद नेता ने पुलिस से  सुरक्षा की गुहार लगायी गयी है।  पुलिस का कहना है कि धमकी भरे पत्र का संज्ञान लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ ही  नेता की सुरक्षा के लिए शासन को अवगत कराया गया है। इस बीच भाजपा नेता शुक्ला ने बताया कि सुबह जब उनकी मां ने मुख्य गेट के पास एक कागज मिला। घरवालों ने उसे खोलकर देखा तो उसमें लाल स्याही से धमकी लिखी हुई थी।
 
पत्र में लिखा था, ’’कसम कुरान-ए-पाक की अब तेरा वक्त आ गया है।  इस पत्र में फतेहपुर से सांसद केन्द्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का भी जिक्र किया गया है। पत्र में लिखा गया कि अभी आपका नंबर है आपके बाद मंत्री का नंबर आने वाला है। मंत्री से पहले तुझे जान से हाथ धोना पड़ेगा। इस पत्र में सबसे नीचे इस्लामी हुकूमत जिंदाबाद का नारा भी लिखा गया है। पत्र की पुष्टि करते हुए इलाके पुलिस उपाधीक्षक रवि कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को भाजपा नेता को पत्र मिला था और आज उसकी जानकारी दी है। उनका कहना है कि भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष शुक्ला उर्फ रामजी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रामजी को सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने के लिए आला अफसरों और शासन को रिपोर्ट भेजी गई है, जबकि पत्र की लिखावट और उसके घर के अंदर फेंके जाने के घटनाक्रम की भी जांच की जा रही है। मामले का एसएसपी अनंत देव ने भी संज्ञान लिया है और कहा कि पुलिस की अपराध टीम को लगाया गया है और जल्द ही खुलासा कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »