29 Mar 2024, 10:41:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत की सम्पन्न और विविधतापूर्ण संस्कृति का नमूना है ताज : ट्रम्प

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 7:07PM | Updated Date: Feb 24 2020 7:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आगरा। बेमिसाल मोहब्बत की अनूठी स्मारक ताजमहल की खूबसूरती पर फिदा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह भारत की सम्पन्न और विविधतापूर्ण संस्कृति का सजीव नमूना है। भारत के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को आगरा पहुंचे ट्रम्प ने सपरिवार करीब एक घंटा ताजमहल परिसर में बिताया और प्रेम की अनूठी स्मारक को हर कोने से जी भर कर निहारा। ट्रम्प पत्नी मिलेनिया का हाथ थामे गाइड से अनमोल धरोहर के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे थे वहीं उनकी पुत्री एवं सलाहकार इवांका अपने पति जैरेड कुशनर के साथ ताज की खूबसूरती को आंखों में बसाने को आतुर थी। ताजमहल परिसर में पहुंचने पर ट्रम्प ने विजिटर बुक में अपना संदेश लिखा, ताजमहल हमें प्रेरित और चकित करता है। इसे समय में बांध कर नहीं रखा जा सकता। ताज भारत के धनी और विविधतापर्ण संस्कृति का यह जीता जागता उदाहरण है। धन्यवाद भारत।
 
इससे पहले भारत के साथ रिश्तों में गर्माहट एवं मजबूती प्रदान करने का संकेत देते हुये अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ताजमहल में प्रवेश से पहले ट्वीट किया अमेरिका और भारत अपने देशों को मजबूत बनाएँगे, अपने लोगों को सम्पन्न बनाएँगे, बड़े सपने देखने वालों को और बड़ा बनाएँगे और अपना भविष्य पहले से कहीं अधिक उज्जवल बनाएँगे... और यह तो शुरुआत ही है। उधर इवांका पति जैरेड का हाथ थामे प्रेम की अद्वितीय स्मारक की खूबसूरती को निहारती रहीं। इस दौरान उन्होने ताज को यादों में समेटने के लिये कई फोटो खिचवांई। इससे पहले ट्रम्प ने एक के बाद एक दो ट्वीट हिन्दी भाषा में करके भारत और उसकी राष्ट्रीय भाषा के प्रति आदर व्यक्त किया था। गुजरात पहुंचने पर उन्होने इससे पहले ट्वीट किया था प्रथम महिला और मैं इस देश के हर नागरिक को एक सन्देश देने के लिए दुनिया का 8000 मील का चक्कर लगा कर यहां आये हैं ’ अमेरिका भारत को? प्रेम करता है- अमेरिका भारत का सम्मान करता है- और अमरीका के लोग हमेशा भारत के लोगों के सच्चे और?निष्ठावान दोस्त रहेंगे। आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर ट्रम्प दंपत्ति का स्वागत राज्­यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्­यनाथ ने किया। कलाकारों ने लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां से विशेष मेहमान का मनोरंजन किया और उन्हे देश की विविधता का अहसास कराया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »