28 Mar 2024, 20:54:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ताज का दीदार करने आगरा पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप - योगी और आनंदीबेन ने किया स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 4:52PM | Updated Date: Feb 24 2020 4:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के तहत अहमदाबाद के बाद आगरा पहुंचे। अहमदाबाद में उनका स्वागत प्रधानमंत्री मोदी तो आगरा में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। आगरा के मेयर नवीन जैन में डोनाल्ड ट्रंप को प्रतीक के तौर पर आगरा की चाभी भेंट की। यहां से उनका काफिला सीधा ताजमहल के लिए निकल गया है।
 
ट्रंप के आगरा दौरे पर दौरान उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जब ट्रंप ताजमहल का दीदार करने पहुंचेंगे तो रास्ते में उनके स्वागत में तीन हजार कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते नजर आएंगे। ट्रंक के स्वागत में रामलीला, रासलीला और नौटंकी जैसी प्रस्तुतियां होंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद उनकी आगवानी करने एयरपोर्ट पहुंचे। ट्रंप के आगरा पहुंचने पर उनके अभूतपूर्व स्वागत में किसी तरह की कोर-कसर बाकी न रहे, इसके लिए तैयारियों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »