18 Apr 2024, 06:50:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विकास का पर्याय भारतीय जनता पार्टी ही है- जे पी नड्डा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 12:49AM | Updated Date: Feb 24 2020 12:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा ने कहा है कि देश में विकास का पर्याय भारतीय जनता पार्टी ही है। अपनी तीन दिवसीय निजी यात्रा पर राजस्थान में अजमेर के पुष्कर (अजमेर) जाने से पहले किशनगढ़ में सांसद भागीरथ चौधरी की ओर से आयोजित स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए नड्डा ने कहा कि हमें अन्तरराष्ट्रीय नेता के रुप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मिले हैं। उनके नेतृत्व में देश विकास की ऊंचाई की ओर तेज गति से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकास का दूसरा नाम भारतीय जनता पार्टी है। भाजपा के राज में विकास तीव्र गति से हुआ है औरजारी है। उन्होंने नागरिक संशोधन कानून (सीएए) पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह गलत बयानी से देश में माहौल बिगाड़ रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सीएए कानून नागरिकता देने के लिये है, लिहाजा भाजपा कार्यकर्ता भ्रमित लोगों को  समझाने का काम करें और बताये कि उनके रहने की सबसे सुरक्षित जगह भारत ही है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि इस राज में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। विकास पूरी तरह ठप्प है। इससे पहले नड्डा के किशनगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचने पर प्रदेशाध्यक्ष डा. सतीश पूनिया, सांसद भागीरथ चौधरी, पूर्व शिक्षा मंत्री वासूदेव देवनानी ने गर्मजोशी के साथ उनकी अगवानी की। अध्यक्ष बने बाद पहली बार अजमेर आये नड्डा का विश्वविद्यालय चौराहे पर भी अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »