25 Apr 2024, 05:51:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मेलानिया ट्रंप के कार्यक्रम से हटा केजरीवाल-सिसोदिया का नाम, BJP बोलीं...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 12:53PM | Updated Date: Feb 23 2020 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को लेकर दुनिया भर की निगाहें टिकी हुई है। 24 तारीख को अहमदाबाद में कार्यक्रम के बाद ट्रंप ताजमहल का भी दीदार करने वाले हैं। जिसे लेकर तैयारियां भी पूरी हो चुकी है। वहीं पत्नी मेलानिया ट्रंप 25 फरवरी को दक्षिणी दिल्ली के सरकारी स्कूल में हैप्पीनेस क्लास देखने जाएंगी। इस खबर के बाद से ही दिल्ली सरकार काफी खुश नजर आई, लेकिन मेलानिया के दिल्ली दौरे से तीन दिन पहले ही सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के लिए बुरी खबर सामने आई है।
 
ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप की यात्रा के दौरान स्वागत कार्यक्रम से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम हटा दिया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद भाजपा का मामले में स्पष्टीकरण सामने आया है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि महत्वपूर्ण मौकों पर ओछी राजनीति नहीं होनी चाहिए। भारत सरकार अमेरिका को यह सलाह नहीं देता कि कौन आएगा और कौन नहीं। इसलिए हम इस 'तू-तू मैं-मैं' में नहीं पड़ना चाहते।
 
मनीष सिसोदिया ने उनका और केजरीवाल का नाम मिलेनिया ट्रंप के आयोजन से काटे जाने पर प्रत्यक्ष रूप से तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से कहा कि हैपीनेस क्लास सभी नफरत और छोटी मानसिकता का हल है। मैं खुश हूं कि दिल्ली के सरकारी स्कूल दुनिया को एक रास्ता दिखा रहे हैं। दुनिया ये जानने के लिए उत्सुक है कि हम अपने हैपीनेस क्लास में क्या कर रहे हैं।
 
आम आदमी पार्टी के सूत्र इस खबर को पक्का बता रहे हैं, लेकिन अभी वे खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि आप सरकार यह मान रही है कि केंद्र सरकार ने जानबूझकर केजरीवाल और सिसोदिया का नाम कटवाया है। अब ट्रंप की पत्नी मेलानिया अकेले ही स्कूल का दौरा करेंगी। वहीं आप सांसद गोपाल राय ने कहा है कि मेलानिया ट्रम्प के दौरे में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के न शामिल होने पर हमारे पास कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। जब तक ऐसी कोई सूचना नहीं होगी तब तक कुछ कह नहीं सकते।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »