18 Apr 2024, 23:02:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नक्सलियों से जुड़ी है 'पाक जिंदाबाद' के नारे लगाने वाली लड़की : येदियुरप्पा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 4:10PM | Updated Date: Feb 21 2020 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ बंगलूरू में आयोजित की गई रैली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के सामने एक लड़की ने मंच से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इस लड़की का नाम अमूल्या लियोन है। 
 
वहीं अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाने वाली अमूल्या लियोना के संबंद्ध नक्सलियों से संपर्क था उन्होंने कहा कि अमूल्या को उचित सजा मिलनी चाहिए। येदियुरप्पा ने कहा, 'अमूल्या को जमानत नहीं दी जानी चाहिए। उसके पिता ने भी कहा है कि वह उसे नहीं बचाएंगे। अब यह साबित हो गया कि उसका नक्सलियों से संपर्क था। उसे उचित सजा मिलनी चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »