25 Apr 2024, 21:29:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इलाहाबाद जंक्शन समेत चार स्टेशनों के बदले नाम - अब ये होंगे नए...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 1:44PM | Updated Date: Feb 21 2020 1:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद शहर का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया था। इसी क्रम में अब इलाहाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का भी नाम बदल दिया गया है। अब इसे प्रयागराज जंक्शन के नाम से जाना जाएगा। इलाहाबाद के अलावा इलाहाबाद सिटी, इलाहाबाद छिवकी और प्रयागघाट स्टेशनों के नाम बदलने का भी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
 
वहीं, इलाहाबाद सिटी स्टेशन का नाम बदलकर प्रयागराज रामबाग हो गया है। इलाहाबाद छिवकी स्टेशन का नाम प्रयागराज छिवकी हो गया है। प्रयागघाट स्टेशन अब से प्रयागराज संगम नाम से जाना जाएगा। इसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी की है। जिसपर केंद्र सरकार ने एनओसी जारी कर दी। बता दें कि अक्टूबर 2018 में इलाहाबाद जिले का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया था।
 
गौरतलब है कि इलाहाबाद का नाम बदलने के बाद नगर निगम, विकास प्राधिकरण समेत अन्य विभागों में भी नाम बदल दिए गए थे, लेकिन शहर के स्टेशनों का नाम अबतक नहीं बदला था। स्टेशनों के नाम बदलने को लेकर साल 2018 में जिले का नाम बदलने के बाद जिला प्रशासन ने शासन और रेल मंत्रालय को चिट्ठी भेजी थी। वहां से इस पत्र को गृह मंत्रालय को भेजा गया और गृह मंत्रालय द्वारा स्टेशनों के नाम बदलने की इजाजत मिलने के बाद यूपी सरकार को पत्र जारी किया गया है। इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद सिटी, इलाहाबाद छिवकी प्रयागघाट के नाम बदल दिए गए है। इसको लेकर रेलमंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट भी किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »