29 Mar 2024, 04:20:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली के 2 नेताओं की मौत - एक ने लड़ा था मनीष सिसोदिया के खिलाफ चुनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2020 12:43PM | Updated Date: Feb 20 2020 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। मयूर विहार से पूर्व पार्षद सुरजीत सिंह की लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। सुरजीत सिंह अपनी फार्च्यूनर कार से जा रहे थे, इसी बीच रास्ते में एक वॉल्वो बस ने जोरदार टक्कर मार दी। कार में पूर्व पार्षद सुरजीत सिंह समेत चार लोग सवार थे। हादसे में सभी की मौके पर ही मौत हो गई ।सुरजीत सिंह ने पटपड़गंज विधानभा सीट से AAP प्रत्याशी मनीष सिसोदिया के खिलाफ चुनाव लड़ा था। वहीं, विक्रम ने त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर ताल ठोंकी थी। दोनों ने सड़क हादसे में जान गंवा दी।
 
मिली जानकारी के मुताबिक, सुरजीत सिंह मयूर विहार से बसपा के निगम पार्षद थे। कॉलेज से छात्र राजनीति में आ गए थे। इनके परिवार में दो पत्नियां, तीन बच्चे, मां और तीन भाई हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में सुरजीत सिंह ने पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से दिल्ली सरकार में शिक्षा और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के तौर चुनाव लड़ा था। यह अलग बात है कि इस चुनाव में वह बुरी तरह हार गए थे और उनकी जमानत तक जब्त हो गई थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »