24 Apr 2024, 06:23:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

स्वाति मालीवाल का पति से हुआ तलाक, कहा -'करूंगी मिस'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 12:25PM | Updated Date: Feb 19 2020 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का अपने पति नवीन जयहिंद से तलाक हो गया है। नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष हैं और हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा गया था। स्वाति मालीवाल ने अपने तलाक की जानकारी खुद ट्वीट के जरिये यह जानकारी साझा की है।
 
तलाक को लेकर स्वाति मालीवालने ट्वीट किया है- यह उनके लिए बेहद दुखद घड़ी है। सबसे दर्दनाक क्षण तब होता है जब आपकी परियों की कहानी समाप्त होती है। मेरी भी खत्म हो गई है। मैंने और और नवीन ने तलाक ले लिया है। कभी-कभार दो बेहतरीन शख्स भी साथ नहीं रह पाते हैं। वह अपने पूर्व पति को बहुत याद करेंगी। उन्हें और भविष्य में उनके साथ जो जिंदगी होती, उसे मिस करूंगी। स्वाति मालीवाल ने अन्य ट्वीट किया है- हर दिन ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वो हमें और हमारे जैसे लोगों को यह पीड़ा सहने की ताकत दें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »