चंडीगढ़। पंजाब के बठिंडा में एक मुस्लिम परिवार ने सिख महिला का अंतिम संस्कार कर सामाज के लिए मिसाल पेश की। दरअसल, महिला के परिवार ने शव लेने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम परिवार ने अंतिम संस्कार की सारी रस्में निभाई। मुस्लिम परिवार के इस कदम की लोग सराहना कर रहे हैं।
यहां एक सिख महिला का अंतिम संस्कार उसके मुस्लिम पड़ोसियों ने किया। दरअसल, मृतक सिख महिला का शव परिवार लेने से मना कर दिया, जिसके बाद महिला के मुस्लिम पड़ोसियों ने उसका अंतिम संस्कार किया। महिला की पहचान दिलप्रीत कौर के रूप की गई है। बताया जा रहा है कि महिला घरों में काम करती थी। पिछले महीने तीर्थयात्रा के दौरान वह बीमार हो गई थी। इसके बाद उनकी मृत्यु हो गई।