20 Apr 2024, 15:41:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2020 12:46PM | Updated Date: Feb 14 2020 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक ठिकाने का  भंड़ाफोड़ कर लगा वहां से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी और उनके हथियारों के बारे में एक गुप्त जानकारी मिलने के बाद केल्लर शोपियां में सुरक्षा बलों और पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के अनुसार काफी देर तक चले तलाशी अभियान में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के  ठिकाने का भंड़ाफोड़ कर कुछ हथियार और गोला-बारूद बरामद किया हैं। इस मामले में अभी तक  कोई गिरफ्तारी नहीं हुयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »