29 Mar 2024, 13:29:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

JDU नेता ने प्रशांत किशोर को बताया धंधेबाज, बोले - वे चार टांग वाले...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2020 11:49AM | Updated Date: Jan 29 2020 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि प्रशांत किशोर तो धंधेबाज हैं, वे नेता नहीं हो सकते हैं। प्रशांत किशोर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि, 'वे चार टांग वाले को बांध कर रख सकते हैं, दो टांग वाले को बांध कर नहीं रख सकते हैं। संजय सिंह ने आगे कहा कि, पार्टी की एक-एक ईंट को जोड़कर नीतीश कुमार ने जिस 'महल' को बनाया है, ये उस महल में रहने लायक नहीं हैं. संजय सिंह ने आगे कहा कि, 'हम तो नीतीश कुमार को दोषी मानते हैं इसके लिए। प्रशांत किशोर तो नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं। वे स्वतंत्र हैं जहां मर्जी हो जाएं। 
 
इससे पहले जनता दल-यूनाइटेड के उपाध्यक्ष और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के ट्वीट्स को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सख्त रवैये से पार्टी में सियासी हलचल तेज हो गई है। पटना में मंगलवार को सीएम आवास में पार्टी बैठक में जहां PK और पवन वर्मा का मामला जोर-शोर से उठाया गया, वहीं खुद नीतीश कुमार ने भी दो टूक लहजे में PK को संदेश सख्त दे दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »