29 Mar 2024, 18:39:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

71 वें गणतंत्र दिवस का जवानों ने मनाया जश्न, -20 डिग्री तापमान में फहराया तिरंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 26 2020 6:26PM | Updated Date: Jan 26 2020 6:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देशभर में आज गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया गया। जहां दिल्ली में राजपथ पर भारत ने दुनिया को अपनी ताकत दिखाई वहीं आईटीबीपी के जवानों ने लद्दाख में 17,000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहरा कर ये साबित कर दिया कि भारतीय जवान हर मुश्किल हालात में अपना लोहा मनवाने का साहस रखते हैं। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने हाड कंपा देने वाले तापमान में तिरंगा फहराया। इस दौरान जवानों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। बता दें कि रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आईटीबीपी के जवानों ने लद्दाख में माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तापमान में तिरंगा फहराया।

जहां तिरंगा फहराया गया वह स्थान समुद्र तल से 17000 फीट की ऊंचाई है। इन हिमवीरों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाए। बता दें कि रविवार को राजधानी दिल्ली स्थित राजपथ पर गणतंत्र दिवस के मौके पर झांकियां निकाल कर भारत ने न सिर्फ अपनी ताकत दिखाई बल्कि दुनिया को अपनी समृद्ध सांस्कृतित और सौहार्द से भी रूबरू कराया। भारत के 71वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो थे। बता दें कि भारत हर साल गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसी विदेशी मेहमान को आमंत्रित करता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »