28 Mar 2024, 16:05:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP को टुकड़े-टुकड़े गैंग बताने पर भड़के धर्मेंद्र प्रधान, कहा- पी चिदंबरम 'चिंदी चोर'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 3:42PM | Updated Date: Jan 24 2020 3:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पूर्व वित्त मंत्री व कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने गुरुवार को पी चिदंबरम को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे चिंदी चोर हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने चिदंबरम के टुकड़े-टुकड़े गैंग के बयान पर पलटवार किया और पी चिदंबरम को चिंदी चोर बता दिया।
 
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा,'जो चिंदी चोरी कर जेल गए, लंबे समय कानून के कटघरे के अंदर खड़े रहें। स्वाभाविक है कि उनके (चिदंबरम) मन में नियम कानून को पालन करने वाले के प्रति पीड़ा होगी। चिदंबरम साहब को विश्वसनीयता क्या है और उनके समय में क्या हुआ, ये देश को अच्छी तरह मालूम है।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने लोकतंत्र सूचकांक में भारत के 10 स्थान लुढ़कने को लेकर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में लोकतांत्रिक संस्थाओं को शक्तिहीन किया गया है और सत्ता में बैठे लोग असली 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' हैं।
 
पूर्व गृह मंत्री ने ट्वीट किया, 'बीजेपी लोकतंत्र सूचकांक में 10 स्थान लुढ़क गई है। पिछले दो साल के राजनीतिक घटनाक्रमों पर नजदीकी नजर रखने वाला कोई भी व्यक्ति यह जनता है कि लोकतंत्र को कुचला गया है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को शक्तिहीन किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया, ' जो लोग सत्ता में हैं वो असली टुकड़े-टुकड़े गैंग हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »