20 Apr 2024, 19:37:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

निर्भया केस पर भड़के सिसोदिया - 2 दिन दिल्‍ली पुलिस हमें दीजिए, हम देंगे फांसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2020 12:17PM | Updated Date: Jan 17 2020 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। निर्भया मामले में 22 जनवरी को होने वाली दोषियों की फांसी टल गई है। पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया केस के दोषी मुकेश सिंह की याचिका पर फांसी को टाल दिया। इस मामले पर अब राजनीति भी तेज हो गई है। फांसी में देरी के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को जिम्मेदार बताने वाले भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 2 दिन के लिए दिल्ली पुलिस और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी हमें दे दीजिए, हम निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के दोषियों को फांसी पर लटका देंगे।
 
सिसोदिया का यह बयान केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के आरोप के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि आप सरकार की अनदेखी के कारण चारों दोषियों की फांसी में देरी हुई, क्योंकि 2017 में उच्चतम न्यायालय से फांसी के खिलाफ याचिका खारिज होने के बाद अरविंद केजरीवाल को ढाई साल का समय दोषियों को नोटिस देने की मंजूरी देने में लगा। 
 
सबसे पहले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पूरे मामले में दिल्ली सरकार पर लेटलतीफी का आरोप लगाया था। जिस पर मनीष सिसोदिया ने करारी फटकार लगाते हुए ऐसा बयान दे दिया कि गर्मागर्मी बढ़ गई। सिसोदिया ने कहा, 'दुःख हुआ कि केंद्र के वरिष्ठ मंत्री इतने संवेदनशील मसले पर इतना बड़ा झूठ बोल रहे हैं। पुलिस आपकी, कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी आपकी, तिहाड़ का डीजी आपका, फिर सवाल हमसे क्यों? मैं जानता हूं कि आपके पास मुद्दे नहीं हैं, लेकिन इतनी घटिया बयानबाजी मत कीजिए।' आगे मनीष सिसोदिया ने कहा, 'दिल्ली पुलिस दो दिन के लिए हमें देकर देख लीजिए, निर्भया के दोषियों को फांसी चढ़वा देंगे।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »