28 Mar 2024, 18:10:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कन्नौज में बस और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, आग लगने से 20 लोग जिंदा जले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2020 9:51AM | Updated Date: Jan 11 2020 9:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के चिलोई गांव के निकट एक निजी स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग लग गई। इस आग में 20 लोगों की जलकर मौत हो गई है। कन्नौज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि दुर्घटना में 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है जबकि 21 लोगों को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें जलती हुई बस से जान बचाने के लिए कूदे करीब 10 से 12 लोग भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, बस में 40 से ज्यादा सवारियां मौजूद थीं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जीटी रोड पर छिबरामऊ के घिलोई गांव के पास ये हादसा हुआ। टक्कर के बाद बस और ट्रक दोनों वाहन जल कर खाक हो गए।

कन्नौज के जिलाधिकारी (डीएम) रविंद्र कुमार ने बताया कि यह बस यूपी के फर्रूखाबाद से जयपुर (Jaipur) जा रही थी। टक्कर के बाद बस में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। दुर्घटना में घायल लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 21 घायलों में से 13 को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में रेफर किया गया है।

CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिले के डीएम और एसपी को फौरन मौके पर जाकर राहत कार्य देखरेख का आदेश दिया है। साथ ही घायलों को तत्काल मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »