19 Apr 2024, 23:05:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विधेयक को लेकर लोगों का गुस्सा नहीं समझ रही सरकार : कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 1:19AM | Updated Date: Dec 13 2019 1:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि पूर्वोत्तर- और खासकर गुवाहाटी - में लोग नागरिकता संशोधन विधेयक का जमकर विरोध कर रहे हैं और वे स्वत: इस आंदोलन में कूद रहे हैं, लेकिन सरकार उनका गुस्सा समझ नहीं पा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव गोगोई ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि विधेयक को तैयार करते समय सरकार ने पूर्वोतर के राज्यों को विश्वास में नहीं लिया, इसलिए लोगों में गुस्सा है।
 
इन राज्यों में इस विधेयक के विरुद्ध चल रहे आंदोलन में कोई राजनीतिक दल शामिल नहीं है बल्कि यह स्वत: स्फूर्त विरोध है हजारों की संख्या में लोग अपने घरों से निकलकर शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर और खासकर गुवाहाटी में विरोध प्रदर्शन अभूतपूर्व तरीके से हो रहा है। लोग इसको लेकर बहुत उद्वेलित हैं। असम की स्थिति बहुत खराब हो गयी है। गुवाहाटी में लगातार प्रदर्शन चल रहे है। ऐसा गुस्सा लोगों में दो-ढाई दशक बाद पहली बार देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि गुवाहाटी के लोग सडकों पर आकर इस नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »