19 Apr 2024, 01:37:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली में अब किराड़ी बाजार में लगी आग- दमकल की 8 गाड़ियां...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 12:57PM | Updated Date: Dec 10 2019 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के किराड़ी इलाके में फर्नीचर मार्केट के एक गोदाम में मंगलवार को आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गई हैं। बाजार में भारी मात्रा में लकड़ी के सामान होने के कारण लोगों के बीच दहशत फैल गई है।
 
खबर है कि आग बाजार के गोदाम वाले हिस्से में लगी है। तीन मंजिला गोदाम 300 स्वायर यार्ड में फैला हुआ है। बता दें कि इससे पहले रविवार को ही दिल्ली के रानी झांसी रोड के पास अनाज मंडी इलाके में सुबह के वक्त भीषण आग लग गई थी। घटना में 43 लोग मर गए थे, जबकि 50 से ज्यादा घायल हो गए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »