26 Apr 2024, 01:30:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

परिणाम आधारित कार्य प्रणाली विकसित करने में कैग की बड़ी भूमिका: मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2019 12:15AM | Updated Date: Nov 23 2019 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां कहा कि देश में जो समयबद्ध और परिणाम आधारित कार्य प्रणाली विकसित हो रही है, उसमें कैग की महत्वपूर्ण भूमिका है। मोदी ने महालेखाकार एवं उप-महालेखाकार संगोष्ठी को संबोधित करते हुये कहा कि कैग द्वारा और विशेषकर कैग के क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा अधिक मेहनत से किए गए कार्यों के बल पर यह संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि समर्पित ऑडिटरों के बल पर कैग की विश्वसनीयता और मजबूती कायम हुई है।इतनी पुरानी संस्था में बदलाव लाना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के दौर में सुधारों की बात करना अच्छा लगता है, लेकिन वास्तविक सुधार तब होता है, जब हर स्तर पर पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ सुधार लाने की तैयारी हो तथा देश की प्रत्येक सरकार एवं हर संगठन के साथ-साथ कैग भी इसमें शामिल है। उन्होंने कहा कि कैग की ऑडिट प्रक्रिया में भी बदलाव आए हैं। कैग के काम का सीधा प्रभाव शासन पर पड़ेगा। कैग की आॅडिट प्रक्रिया में बहुत अधिक समय नहीं लगना चाहिए। कैग को अपेक्षाकृत एक बेहतर कैग की ओर भी प्रगति करनी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »