28 Mar 2024, 23:27:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शादी में आए विधायक पर चाकू से हमला - हालत गंभीर, आरोपी अरेस्‍ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 12:24PM | Updated Date: Nov 18 2019 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैसूरु। कर्नाटक के मैसूरु में रविवार रात एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायक तनवीर सेत पर जानलेवा हमला हुआ है। फरहान नामक एक व्यक्ति ने कांग्रेस विधायक पर धारदार चाकू से हमला किया। इसके बाद आनन-फानन में घायल विधायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हमला करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। युवक का नाम फरहान बताया जा रहा है। अभी हमले के पीछे की वजह मालूम नहीं हुई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
 
मैसुरु के पुलिस कमिश्नर केटी बालकृष्णा का कहना है कि 52 साल के विधायक तनवीर को गर्दन के पास चोट लगी है और उनका एक स्थानीय अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। अचानक हुई इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। हमलावर की पहचान उदयगिरी के 20 साल के हमलावर फरहान के रूप में हुई है। फरहान को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि आरोपी ने विधायक पर क्यों हमला किया।
 
मैसुरु पुलिस का कहना है कि कांग्रेस एमएलए एक शादी समारोह में हिस्सा लेने गए थे। हमले के बाद बुरी तरह लहूलुहान सेत को घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर कोलम्बिया हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि विधायक को गंभीर चोटें आई हैं। हमले के बाद मौके पर मौजूद विधायक सेत के समर्थकों ने युवक की जमकर पिटाई की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »