19 Apr 2024, 08:25:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव, पीजीआई में जांच के बाद घर भेजे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 12:32AM | Updated Date: Nov 14 2019 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) सरंक्षक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पेट दर्द की शिकायत के बाद आज पीजीआई में जांच कराई गई। पीजीआई  निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने यहां यह जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि यादव को पेट दर्द की शिकायत के बाद बुधवार को  पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच रिपोर्ट में कुछ भी सामने नहीं आने के बाद उन्हें दवा देकर वापस घर भेज दिया गया। इस बीच सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि श्री यादव की नियमित जांच पीजीआई में की जाती है और आज भी उनकी जांच की गई। उनकी हालत अब ठीक है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »