19 Apr 2024, 07:40:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

370 को हटाकर पूरे देश को राष्ट्रभक्ति के धागे से एक करने का काम किया: अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 7:37PM | Updated Date: Oct 8 2019 7:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मंगलवार को विजयदशमी के मौके पर महाराष्ट्र के बीड में पंकजा मुंडे की ओर से दशहरा रैली का आयोजन किया गया था। इसमें गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि गोपीनाथ मुंडे जी ने गन्ना कटाई मजदूरों और चीनी कारखानों में काम करने वाले मजदूरों के लिए पूरा जीवन लगाया था। पंकजा मुंडे भी उसी रास्ते पर चल रही हैं।

उन्होंने आगे कहा, मोदी सरकार वंचितों, शोषितों और ओबीसी समाज के लिए भगवान बाबा के रास्ते पर चलने का काम किया है। आप सबने नरेन्द्र मोदी जी को 300 सीटें दी। मोदी जी ने 5 महीने में अनुच्छेद 370 हटाने का काम किया। आज उनके सम्मान में 370 राष्ट्र ध्वज लेकर राष्ट्रभक्त यहां खड़े हैं। नरेन्द्र मोदी जी ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाकर पूरे देश को राष्ट्रभक्ति के धागे से एक करने का काम किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »