19 Apr 2024, 18:04:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महाराष्ट्र में कोरोना Omicron वेरिएंट की एंट्री, द. अफ्रीका से मुंबई आए 9 लोग पॉजिटिव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2021 12:03PM | Updated Date: Dec 3 2021 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दक्षिण अफ्रीका से नए ओमिक्रॉन कोरोना वेरियंट  के पहले केस सामने आने के बाद अब भारत में भी इसकी एंट्री हो चुकी है। गुरुवार को कर्नाटक में ओमिक्रॉन के दो केस सामने आए हैं। वहीं अब मुबंई में भी इसका डर फैल गया है। बीते 10 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच दक्षिण अफ्रीका समेत विदेशों से मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट  पर उतरने वाले 9 अंतरराष्ट्रीय यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि इन्में अभी ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टी नहीं हुई है। दक्षिण अफ्रीका से आए इन सभी 9 यात्री में कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट था या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। वहीं नए वेरियंट के खतरे को देखते हुए मुंबई में पहले की सख्ती कर दी गई है। राज्य में कोरोना को लेकर तैयारियों पर मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि यूरोपियन देशों से आने वाले लोगों को पहले से ही क्वारंटीन करना शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही मुंबई की मेयर ने कहा कि कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए सभी फील्ड अस्पताल, ऑक्सीजन बेड और आईसीयू उपलब्ध हैं। बता दें कि सरकार संक्रमण फैलने से रोकने को लेकर पूरी एहतियात बरत रही है।
 
किशोरी पेडनेकर ने गुरुवार को दावा किया कि मुंबई में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन से जुड़ा एक भी मामला नहीं मिला है। लेकिन फिर भी विदेशों से आने वाले यात्रियों को एक हफ्ते के लिए क्वारंटीन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्वारंटीन के बाद फिर से यात्रियों का कोरोना टेस्ट करना होगा। बीएमसी के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि पिछले हफ्ते मुंबई में करीब एक हजार यात्री अफ्रीकी देशों से आए थे। लेकिन सिर्फ 466 लोगों की ही जानकारी उन्हें मिल सकी। वहीं राज्य सरकार ने डोमेस्टिक हवाई यात्रा के लिए भी यात्रियों को पूरी तरह से कोरोना वैक्सीनेशन करवाना जरूरी है। सभी यात्रियों को बोर्डिंग से 72 घंटे पहले की कोरोना नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखानी जरूरी होगी। वहीं वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी साथ ले जाना जरूरी होगा। जो भी यात्री हवाई यात्रा के लिए एयरपोर्ट पर इन दोनों नियमों का पालन नहीं करेंगे उन्हें यात्रा की इजाजत नहीं होगी। उद्धव सरकार ने यह सख्त कदम केंद्र सरकार की चिट्ठी मिलने के बाद उठाया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »