28 Mar 2024, 15:59:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महाराष्ट्र कांग्रेस में घमासान, नाराज सचिन सावंत ने सोनिया गांधी को सौंफा इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2021 12:53PM | Updated Date: Oct 20 2021 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की नई टीम में नाराजगी उभर कर सामने आने लगी है, जिसके बाद प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता सचिन सावंत ने पद से इस्तीफा दे दिया है। नाना पटोले ने अपनी टीम में जिम्मेदारियों का बंटवारा किया, जिसमें अबतक मुख्य प्रवक्ता की भूमिका निभाने वाले सचिन सावंत को हटाकर उनकी जगह अतुल लोंढे को यह जिम्मेदारी दी गयी है। इस फैसले से खुद को अपमानित महसूस सावंत ने पार्टी की अध्यक्षा सोनिया गांधी और राहुल को इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने पार्टी हाई कमान से प्रवक्ता पद से मुक्त कर नई जिम्मेदारी देने की मांग की है।
 
अतुल लोंढे नागपुर से आते है और उन्हें पटोले का करीबी माना जाता है। लोंढे को मीडिया संचार का प्रमुख बनाकर उनकी समिति में सचिन सावंत और जाकिर अहमद को शामिल किया गया है। गौरतलब है कि सचिन सावंत और जाकिर अहमद पार्टी में अतुल लोंढे से वरिष्ठ नेता है।
सावंत की बात की जाए तो वे पिछले करीब दस साल से प्रवक्ता पद पर रहकर टीवी चैंनलों पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते आए है। इतना ही नही उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से प्रवक्ता पद का टैग भी हटा दिया है। सचिन की गिनती पार्टी के तेज तर्रार प्रवक्ताओं में से होती थी। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला करने से नहीं चूकते थे। उन्हें विधान परिषद में भी भेजने की चर्चा थी।  सूत्रों की माने तो नाना पटोले के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संगठन में उनका महत्व पार्टी में धीरे-धीरे कम होते जा रहा था। इसी बीच उनसे मुख्य प्रवक्ता पद वापस लिए जाने वे काफी आहत हुए और अपना इस्तीफा पार्टी हाई कमान को भेज दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »