29 Mar 2024, 00:33:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केंद्र पर बरसे शरद पवार, CBI-NCB का दुरुपयोग कर रहा केंद्र, लेकिन हमारी सरकार...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2021 6:03PM | Updated Date: Oct 16 2021 6:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को एक बार फिर से केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पवार ने बुधवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए सीबीआई, ईडी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों सहित केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। केंद्र सरकार गैर-भाजपा शासित राज्यों को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। महाराष्ट्र की सरकार अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी और फिर से सत्ता में आएगी।
 
महाराष्ट्र के पुणे में शरद पवार ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र बढ़ाने को लेकर कहा कि मैं इसके बारे में उनके विचार जानने के लिए गृह मंत्री अमित शाह से मिलूंगा। आपको बता दें कि पिछले दिनों गृह मंत्रालय ने असम, पश्चिम बंगाल और पंजाब में BSF को सर्च और अरेस्ट करने का अधिकार दे दिया। तीनों राज्यों में बांग्लादेश और पाकिस्तान बॉर्डर से 50 किलोमीटर देश के राज्यों में  BSF कार्रवाई कर सकेगी। पुलिस की तर्ज पर अब बीएसएफ भी कार्रवाई करेगी। BSF नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर और लद्दाख में भी सर्च और अरेस्ट कर सकेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »