29 Mar 2024, 12:35:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मराठवाड़ा में कोरोना के 140 नये मामले, दो मरीजों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2021 11:08AM | Updated Date: Sep 14 2021 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 140 नये मामले सामने आये और इस बीमारी से दो मरीजों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
मराठवाड़ा क्षेत्र के सभी जिला मुख्यालयों से एकत्र विवरण के अनुसार क्षेत्र के सभी आठ जिलों में से औरंगाबाद जिला सबसे अधिक प्रभावित रहा जहां 29 नये मामले सामने आये और दो मरीजों की मौत हुई। इसके बाद उस्मानाबाद में 51 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। बीड में 48, लातूर में 13, जालना में सात और हिंगोली में संक्रमण का एक मामला दर्ज किया गया। नांदेड़ और परभणी में इस दौरान कोई भी मामला सामने नहीं आया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »