28 Mar 2024, 17:11:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू हो: भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2021 6:11PM | Updated Date: Sep 13 2021 6:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉक्टर भागवत कराड ने सोमवार को कहा कि जब तक अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का स्थानीय निकाय चुनाव में राजनीतिक आरक्षण बहाल नहीं हो जाता, भारतीय जनता पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव नहीं कराने देगी।
 
डॉ कराड ने मराठी पत्रकार संघ की ओर से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य सरकार ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर कार्रवाई करने में विफल रही है।
 
उच्चतम न्यायालय ने ओबीसी को राजनीतिक आरक्षण मिलने तक स्थानीय निकायों के चुनाव स्थगित करने के लिए राज्य सरकार की अधिसूचना को रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि राज्य सरकार को चुनाव टालने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारी पार्टी शुरुआत से कह रही है कि ओबीसी आरक्षण के बिना कोई स्थानीय चुनाव नहीं हो।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »