29 Mar 2024, 12:37:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुंबई में जारी हुआ रेड अलर्ट, अगले चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2021 5:02PM | Updated Date: Jun 9 2021 5:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। केरल और कर्नाटक होते हुए आज भारी बारिश के साथ ही मुंबई में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है। सुबह से यहां बारिश हो रही है। वहीं मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, क्षेत्र में अगले 5 दिन में मौसम बिगड़ने की कई चेतावनी दी गई है। इस दौरान मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में अब भी लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग की माने तो दिल्लीवासियों को बारिश का आनंद लेने के लिए अभी 2-3 दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है। 
 
IMD के अनुसार 11 से 13 जून के बीच मानसून ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्‍तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश के कुछ हिस्‍सों और गुजरात में भी दस्तक दे सकता है। वहीं उत्तरी बिहार के कई जिलों में आज यानी बुधवार सुबह से बारिश हो रही है। झारखंड के धनबाद जिले में भी बादल बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने 13 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।
 
मुंबई में अगले 4 दिनों तक भारी की आशंका
मौसम विभाग की ओर बताया गया है कि  कोंकण किन्नरपट्टी (तटीय पट्टी) के कुछ जिलों के लिए येलो और रेड अलर्ट जारी किया गया है। आज मुंबई के लिए रेड अलर्ट और अगले 4 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।  मुंबई सहित कोंकण किन्नरपट्टी में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »