25 Apr 2024, 06:32:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सैनिटाइजर कंपनी में लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत की आशंका, कई लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2021 8:12PM | Updated Date: Jun 7 2021 8:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। पुणे में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग लावासा रोड के उरवडे गांव में स्थित कंपनी SVS Aqua Technologies सैनिटाइजर कंपनी में लगी है। इस कारखाने में ज्यादातर महिलायें काम करती थीं। इस अग्निकांड में कुल 17 लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि आग लगने के बाद 15 महिलायें और 2 पुरुष कारखाने से बाहर नहीं निकल पाएं हैं। जानकारी के मुताबिक अब तक 11 लोगों की लाश बाहर निकाली गई है। वहीं 6 लोग अब भी लापता हैं। दमकल विभाग के मुताबिक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। दमकल विभाग की ओर से बताया गया है कि जिस वक्त आग लगी, उस समय यहां 37 कर्मचारी काम कर रहे थे। 11 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं 20 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है। अभी भी कुछ और लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन से दीवार तोड़ी गई है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »