29 Mar 2024, 11:25:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मराठवाड़ा में कोरोना के 4355 नये मामले, 119 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2021 12:00PM | Updated Date: May 14 2021 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 4355 नये मामले सामने आये और 119 मरीजों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सभी जिला मुख्यालयों से यूनीवार्ता द्वारा एकत्र किये गये विवरण के मुताबिक क्षेत्र के आठ जिलों में से लातूर सबसे अधिक प्रभावित रहा जहां संक्रमण के 622 नये मामले सामने आये और 32 व्यक्तियों की मौत हो गयी। इसके बाद औरंगाबाद में 631 नये मामले दर्ज किए गये और 22 व्यक्तियों की मौत हुई जबकि बीड में 1015 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई और 18 मरीज अपनी जान गंवा बैठे। नांदेड़ में 292 नये मामले सामने आये और 15 मरीजों की मौत हुई। इसी प्रकार जालना में 581 मामले और 11 लोगों की मौत , परभणी में 478 नये मामले और 11 मरीजों की मौत, उस्मानाबाद में 623 नये मामले और आठ लोगों की मौत तथा हिंगोली में 103 नये मामले दर्ज किये गये जबकि दो संक्रमितों की मौत हो गयी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »