18 Apr 2024, 13:50:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 63 से अधिक कोरोना मामले, सक्रिय मामले 5.65 लाख के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2021 12:25AM | Updated Date: Apr 12 2021 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश में कोरोना महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 63 हजार से अधिक नये मामले सामने आये और सक्रिय मामलों में 27,000 से अधिक की वृद्धि दर्ज की गयी जो पूरे देश में सर्वाधिक है। इस दौरान सक्रिय मामलों में 27,427 की और वृद्धि होने से इनकी संख्या रविवार को बढ़कर 5,65,587 तक पहुंच गयी।

राज्य में इस दौरान संक्रमण के सर्वाधिक एवं रिकॉर्ड (पूरे देश में) 63,294 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 34 लाख के पार 34,07,245 पहुंच गयी है। इससे पहले शनिवार को 55,411 नये मामले सामने आये थे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसी अवधि में 34,008 मरीजों के स्वस्थ होने से इस संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 27,82,161 हो गयी है तथा सबसे अधिक 349 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 57,987 तक पहुंच गया।

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आंशिक गिरावट के साथ 81.65 फीसदी पर पहुंच गयी जबकि मृत्यु दर 1.70 प्रतिशत है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र देश में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद कुल मामलों, सक्रिय मामलों, कुल स्वस्थ होने वालों और इस वायरस से होने वाली मौत के मामले में पहले स्थान पर है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »