18 Apr 2024, 22:26:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आम नागरिकों को गृह मंत्रालय से बड़ी उम्मीदें हैं : पाटिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2021 12:13AM | Updated Date: Apr 7 2021 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र के नये गृह मंत्री दिलीप वल्से-पाटिल ने मंगलवार को कहा कि आम जनता को राज्य के गृह विभाग से बहुत उम्मीदें हैं और उन्हें न्याय मिलना चाहिए। गृह मंत्री का आज पदभार संभालने के बाद पाटिल संवाददाताओं से कहा कि पुलिस बल पर भरोसा किया जाना चाहिए और आम नागरिकों के लिए काम किया जायेगा। 

उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और अन्य सभी का धन्यवाद दिया। पाटिल वर्तमान में श्रम विभाग का कार्यभार भी पद संभाल रहे हैं। वह छह बार महाराष्ट्र के अंबेगांव विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। उन्होंने कहाकि पुलिस बल का काम कानून और व्यवस्था बनाए रखना है, लेकिन इस कोरोना अवधि के दौरान राज्य सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को सफलतापूर्वक लागू करना भी पुलिस विभाग की जिम्मेदारी है। 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्वच्छ प्रशासन और प्रशासनिक कार्यों में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होगा। पटिल ने यह भी कहा कि निर्णय विभिन्न स्तरों पर दिए गए प्राधिकरण के अनुसार लिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि बाम्बे उच्च न्यायालय के फैसले की प्रारंभिक जांच चल रही है। सर्वोच्च न्यायालय में राज्य सरकार की ओर से कल के उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी गयी है। सरकार एनआईए और सीबीआई के साथ जांच में पूर्ण सहयोग करेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »