20 Apr 2024, 17:31:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आवश्यक सामानों के अलावा अन्य दुकानें भी खुलनी चाहिए : भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2021 8:03PM | Updated Date: Apr 6 2021 8:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ठाणे। मुंबई से सटे ठाणे जिले में भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपकर राज्य सरकार से अनुरोध किया कि वे आवश्यक दुकानों के  अलावा अन्य दुकानों को एक दिन में कम से कम चार घंटे संचालित करने की अनुमति दें।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ठाणे के भाजपा प्रमुख और विधान परिषद के सदस्य निरंजन डावखरे और ठाणे के विधायक संजय केलकर ने किया। उन्होंने जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर को विस्तृत ज्ञापन सौंपा और कहा कि लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों को पहले ही काफी नुकसान हो चुका है और वर्तमान के प्रतिबंधों से वह बर्बाद हो जायेंगे। डावखरे ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा, शहर के व्यापारियों और दुकानदारों के साथ थी और हर समय उनका समर्थन करेगी। वह एक व्यवस्थित और अनुशासित तरीके से व्यापार कर रहे हैं फिर उन्हें निशाना क्यों बनाया जाना चाहिए।

शहर के मुख्य बाजारों में खुली रखी जाने वाली दुकानों के समय को लेकर भ्रम की स्थिति थी, जिसे बाद में टीएमसी ने स्पष्ट किया था। इसी तरह कल्याण में भी व्यापारी और दुकानदार पूरी तरह से प्रतिबंध के विरोध में हैं, जहां नियमित दुकानों को संचालित करने की अनुमति नहीं है। उनका कहना है, ‘‘हमने क्या पाप किया है कि हमें दुकान खोलने नहीं दिया जा रहा है हमें पहले से ही काफी नुकसान हुआ और वर्तमान स्थिति के कारण और परेशानियों का सामना कर रहे हैं।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »