19 Apr 2024, 17:55:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र में कोरोना मृतकों की संख्या 50 हजार के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2021 1:06AM | Updated Date: Jan 10 2021 1:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश में कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों में शनिवार को 1,122 की और वृद्धि होने के बाद सक्रिय मामले बढ़कर 52,960 पहुंच गये। चिंता की एक और बात यह है कि राज्य में कोरोना मृतकों की संख्या बढ़ कर 50 हजार के पार हो गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 3,581 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,65,556 हो गयी है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसी अवधि में 2,401 और मरीजों के स्वस्थ होने से इस संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 18,61,400 हो गयी है तथा 57 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 50,027 तक पहुंच गया। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आंशिक गिरावट के साथ 94.70 फीसदी रह गयी जबकि मृत्यु दर 2.55 प्रतिशत है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र देश में कोरोना संक्रमण, इसकी चपेट आने के बाद स्वस्थ होने वाले और इस वायरस से होने वाली मौत के मामले में पहले स्थान पर है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »