19 Apr 2024, 10:52:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोरोना के सक्रिय मामले महाराष्ट्र में बढ़े, दिल्ली और केरल में घटे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2020 12:16PM | Updated Date: Nov 22 2020 12:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के सक्रिय मामले महाराष्ट्र में बढ़े हैं जबकि राजधानी दिल्ली और केरल में घटे हैं। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीसगढ़ समेत देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले बढ़े हैं। इस दौरान देश के शेष राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले घटे हैं। 

कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में वायरस के सक्रिय मामले 1610 बढ़कर 80878 हो गये हैं। दिल्ली में सक्रिय मामले 1195 घटकर 39741 हो गये हैं। केरल में सक्रिय मामले 972 घटकर 66982 हो गये हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 45,209 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 90.95 लाख के पार पहुंच गयी तथा स्वस्थ होने वालों की संख्या 85.21 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 501 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,33,227 हो गया है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में 1215 की वृद्धि के बाद अब सक्रिय मामले घटकर 4,40,962 हो गए है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है: 

राज्य.....................सक्रिय........स्वस्थ......मौत 

अंडमान निकोबार.....142...........4428........61 

आंध्र प्रदेश..........14770.......839395.....6927 

अरुणाचल प्रदेश.....1051.........14937........49 

असम ................3232......207222.......973 

बिहार ................5082.....222879........1216 

चंडीगढ़ ..............1135.......15198........ 258 

छत्तीसगढ़  ........20659.....198316........2713 

दादरा नगर हवेली और दमन दीव ........39.........3276.............2 

दिल्ली..............39741.....475106........8270 

गोवा ...............1261........44812............675 

गुजरात...........13285......178786.........3846 

हरियाणा .......20325.......192533..........2163 

हिमाचल प्रदेश..7070........26112............518 

जम्मू-कश्मीर...5720.........98640..........1624 

झारखंड ........2430.......103957............945 

कर्नाटक ......24733........834968.........11641 

केरल .........66982........488437..........2022 

लद्दाख ...........912...........6856..............98 

मध्यप्रदेश.....11192.........176905..........3149 

महाराष्ट्र......80878......1647004........46573 

मणिपुर........2972..........19813............233 

मेघालय ......925...........10236..............108 

मिजोरम........485............3157...............5 

नागालैंड.......1375...........9242...............57 

ओडिशा .....6790.........304908...........1625 

पुड्डचेरी........602.......35437.............609 

पंजाब..........6561.....134511...........4595 

राजस्थान ...21951.....216579............2146 

सिक्किम.......289..........4304...............98 

तमिलनाडु ..12916......743838.........11586 

तेलंगाना.....11643....250453...........1430 

त्रिपुरा.........870......31179.............366 

उत्तराखंड......4082....65562............1146 

उत्तरप्रदेश...23471....493228............7524 

पश्चिम बंगाल...25391...419403.......7976 

कुल ......... 440962...8521617...133227 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »