29 Mar 2024, 14:51:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र में कोरोना सक्रिय मामले 1.40 लाख के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2020 12:09AM | Updated Date: Oct 26 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश में कोरोना वायरस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में फिर से कोरोना संक्रमण के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में गिरावट आने से सक्रिय मामलों में रविवार को फिर से वृद्धि दर्ज की गयी और सक्रिय मामले बढ़कर फिर से 1.40 लाख के पार पहुंच गये।  राज्य में इस दौरान स्वस्थ लोगों की संख्या में कमी होने के कारण सक्रिय मामलों में 288 की और वृद्धि दर्ज की गयी। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर अब 1,40,486 तक पहुंच गयी है।

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 6,059 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,45,020 पहुंच गयी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसी अवधि में 5,648 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 14,60,755 हो गयी है तथा 112 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 43,264 हो गयी है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 88.79 फीसदी पहुंच गयी है जबकि मृत्यु दर महज 2.62 प्रतिशत है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण और इससे होने वाली मौत के मामले में पहले स्थान पर है। सबसे अधिक सक्रिय मामले भी इसी राज्य में हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »