24 Apr 2024, 17:12:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में सर्वाधिक सक्रिय मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2020 1:30PM | Updated Date: Oct 17 2020 1:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सर्वाधिक सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र में 1.90 लाख, कर्नाटक में 1.12 लाख और केरल में 95,101 कोरोना वायरस के सक्रिय मामले हैं। इसके बाद तमिलनाडु 40,959, आंध्र प्रदेश में 38,979, उत्तर प्रदेश में 35,263 और पश्चिम बंगाल में 32,500 सक्रिय मामले हैं।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किए गए जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 62,212 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 74,32,680 हो गयी है। देश में वर्तमान में कोरोना के कुल 7,95,087 सक्रिय मामले हैं और अब तक 65,24,595 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »