18 Apr 2024, 23:53:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बेमौसम बारिश से हुए नुकसान का मिलेगा मुआवजा : अजित पवार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2020 12:43PM | Updated Date: Oct 16 2020 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बेमौसम बारिश से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र समेत कई प्रदेश तबाह हो गए हैं। महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ा है। इसके अलावा कई जगहों पर घर ढह गए हैं। राज्य सरकार का दावा है कि बेमौसम बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा।
 
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पुणे में कहा कि बारिश के बारे मौसम विभाग का अनुमान सही हुआ। इस बेमौसम बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने पंढरपूर में निर्माणधीन दीवार गिरने की घटना पर दोषियों पर मानव हत्या का मामला दर्ज करने को कहा है।
 
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि पुणे शहर में 2019 में हुई बारिश और नुकसान के बाद रिटेंशन वाल का निर्माण करना चाहिए था। क्यों नहीं किया? इसकी जांच होगी। इसके बारे में आज मीटिंग कर रहा हूं। शहर के सभी काम समय पर किये जाने चाहिए। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से हुए नुकसान के बारे में राज्य सरकार ने रिपोर्ट मांगना शुरू किया है, लेकीन इस मदद में केंद्र के नियम है। जिन लोगो का नुकसान उन्हें मदद दी जाएगी। ये मदद केंद्र सरकार को भी करनी चाहिए।
 
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि इस साल सुगर फैक्ट्री का क्रसिंग सीजन दस दिन लेट हो रहा है। उन्होंने कहा कि जलयुक्त शिवार कैग रिपोर्ट बीजेपी के समय आया था, इसकी जांच के पीछे बदले की भावना नहीं है। शिवेंद्र सिंह राजे विकास काम के लिए मिलकर गए हैं। ऐसी मीटिंग होती रहती है। उसका गलत मतलब निकालना ठीक नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »