28 Mar 2024, 20:17:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भारी बारिश के कारण आज बॉम्बे उच्च न्यायालय में अवकाश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2020 7:16PM | Updated Date: Sep 23 2020 7:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई तथा उसके आस-पास के क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण बॉम्बे उच्च न्यायालय में आज छुट्टी रही। उल्लेखनीय है कि ड्रग तस्करी मामले में गिरफ्तार बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती तथा उसके भाई शोविक की जमानत अर्जी पर आज उच्च न्यायाल में सुनवाई होने वाली थी, लेकिन मौसम खराब होने के कारण अब इस पर सुनवाई गुरुवार को होने के आसार हैं। उधर, बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कई नामी हस्तियों को पूछताछ के लिए समन किया है, लेकिन मौसम खराब होने के कारण एनसीबी के निर्धारित समय में परिवर्तन हो गया है। अब एनसीबी उन लोगों को पूछताछ के लिए गुरुवार को बुला सकती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »