28 Mar 2024, 23:36:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोश्यारी ने पलायन कर रहे लोगों की जानकारी मांगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2020 8:22PM | Updated Date: Mar 28 2020 8:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आज महाराष्ट्र के सभी छह संभागीय आयुक्तों से बात की और विभिन्न जिलों में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ को लेकर स्थिति और लोगों के पलायन के बारे में जानकारी मांगी। कोश्यारी ने संभागीय आयुक्तों से कहा कि कोरोना वायरस रोग की रोकथाम के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दें कि वे  प्रवासियों को रोकने के लिए कदम उठाएं।
 
राज्यपाल ने आगे निर्देश दिया कि सभी प्रमुख शहरों और औद्योगिक इलाकों में लोगों से अपील करें की जो लोग जहां हैं,  वहीं रहें उन्होंने  निर्देश दिया कि लोगों को सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा उनके आवास और भोजन की व्यवस्था के लिए उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी जाए। कोश्यारी ने यह भी निर्देश दिया कि अन्य राज्यों या अन्य जिलों से महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में प्रवेश करने वाले लोगों को भी रोका जाए और उनके आवास और भोजन की व्यवस्था की जाए। राज्यपाल ने नागपुर, अमरावती, नासिक, पुणे, कोंकण और औरंगाबाद के संभागीय आयुक्तों से इस सम्बन्ध बात की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »