26 Apr 2024, 02:59:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विवो ने महाराष्ट्र में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए एक लाख से अधिक मास्क दिये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2020 8:53PM | Updated Date: Mar 26 2020 8:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ‘कोविड -19’ के संक्रमण से स्वास्थ्य कर्मियों की रक्षा के लिए स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी विवो ने महाराष्ट्र सरकार को एक लाख मेडिकल मास्क दान दिया है। कंपनी ने इसके साथ ही 5000 एन -95 मास्क भी दान किए हैं, जो हवा के कणों को फÞल्टिर करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। विवो इंडिया ने गुरूवार को यहां जारी बयान में कहा कि ऐसे समय में जब पूरे देश में लॉकडाउन है, स्वास्थ्यकर्मी कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं और कोरोना वायरस के प्रसार के खिलाफ सख्ती से लड़ रहे हैं।
 
इसलिए सभी की देखभाल करने वाले इन स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष पहल करना और महत्वपूर्ण हो जाता है। विवो इंडिया की पहल की सराहना करते हुए महाराष्ट्र के लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री राजेश टोपे ने विवो को इस मानवीय योगदान देने के लिए धन्यवाद देते हुये कहा कि सभी कंपनियों और उद्यमों को भी ऐसा करना चाहिए।
 
विवो इंडिया के निदेशक ब्रांड रणनीति, निपुन मार्य ने कहा कि इन चुनौतीपूर्ण समय में यह महत्वपूर्ण है कि हम सभी एकजुट रहें और इस वैश्विक स्वास्थ्य महामारी की रोकथाम करने में योगदान करें। हमने इस अवधि के दौरान हमारे सभी नए उत्पादों के लॉन्च को निलंबित करने की योजना बनाई है। हम इस चुनौतीपूर्ण समय में सभी की देखभाल करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका को भी स्वीकार करते हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार की मदद करना चाहते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »