28 Mar 2024, 15:20:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 124 हुए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2020 6:20PM | Updated Date: Mar 26 2020 6:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। महाराष्ट्र में खतरनाक कोरोना वायरस ‘कोविड 19’ के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और दो नये मामलों के साथ राज्य में संक्रमण के कुल 124 मामले हो गये हैं जो देश के किसी एक राज्य में सबसे अधिक हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना वायरस का एक नया मामला मुंबई में और दूसरा नया मामला ठाणे में आज सुबह सामने आया जिसको लेकर राज्य में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 124 हो गयी है।

देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 664 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की बुधवार की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है और इसके 664 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »