24 Apr 2024, 16:04:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र में कोरोना से एक और मौत, राज्य में मृतकों की संख्या दो हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2020 3:18PM | Updated Date: Mar 22 2020 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई के एक निजी अस्पताल  में कोरोना वायरस से संक्रमित एक और मरीज की आज मौत हो गई और इसके साथ ही इस जानलेवा महामारी से महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या दो हो गई है। इस व्यक्ति की शनिवार  रात 11.03 बजे सर एच. एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में मृत्यु हुई। वह यहां 19 मार्च से भर्ती था। वृहन मुंबई नगर निगम के अधिकारियों ने 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़ित मधुमेह, उच्च रक्तचाप और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं से ग्रसित था। मृतक की पत्नी भी कोरोना वायरस पॉजिटिव है। महाराष्ट्र में अब तक 74 लोग इस घातक विषाणु की चपेट में हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »