29 Mar 2024, 12:25:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दुष्कर्म मामले में पूर्व भाजपा विधायक पर मामला दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 12:04AM | Updated Date: Feb 29 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ठाणे। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक नरेन्द्र मेहता समेत दो लोगों के खिलाफ 45 वर्षीय पार्टी पार्षद का बलात्कार और शोषण करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है तथा पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू किया है। आरोपी मेहता ने हाल ही में भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार मेहता और उसके दोस्त संजय तारकर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) 1989 अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ प्राथमिकी आज तड़के मीरा रोड थाना में दर्ज की गयी।
 
पिछले दो दिन से पीड़तिा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पार्षद ने आरोप लगाया है कि उसके परिवार को श्री मेहता से खतरा है। उसने बताया कि वर्ष 1999 से यह प्रक्रिया चल रही है। पति से अलग होने के बाद पीड़तिा ने वर्ष 1999 में मेहता की एक कंपनी में काम शुरू किया। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आये तथा दोनों ने 13 जून 2001 को शादी कर ली। शिकायत के मुताबिक मेहता शादी के बाद उससे दूर रहने लगा तथा नीची जाति का बताकर उससे गाली गलौच एवं मारपीट शुरू कर दी।
 
उसने पीड़तिा का यौन शोषण करने को लेकर भी उसे प्रताड़ति किया और विरोध करने पर उसे जान मारने तक की धमकी दी। दूसरे आरोपी संजय ने भी मेहता का नाम लेकर उसका कई बार शोषण किया। दोनों आरोपियों के शोषण एवं उत्पीड़न से तंग आकर पीड़तिा ने मामला दर्ज कराने का फैसला किया। पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »