27 Jul 2024, 10:53:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाकाल मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा का 63 साल की उम्र में निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2024 1:48PM | Updated Date: May 23 2024 1:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्‍जैन। महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति अध्यक्ष अशोक शर्मा (63) का गुरुवार को सुबह निधन हो गया। वे गुदरी स्थित घर से महाकाल मंदिर जाने के लिए निकले थे। महाकाल मंदिर पहुंचने पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। तत्काल उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति अध्यक्ष अशोक शर्मा (63) का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे गुदरी स्थित घर से महाकाल मंदिर जाने के लिए निकले थे। मंदिर पहुंचने पर अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। तत्काल उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया, यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शर्मा ह्रदय रोग से पीड़ित थे। एक वर्ष पहले उनका बायपास आपरेशन भी हुआ था। बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ भी थे।

महाकाल मंदिर पुरोहित समिति के सदस्यों ने बताया कि पंडित अशोक शर्मा बहुत मिलनसार व हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। परिवार में पत्नी एक पुत्र तथा एक पुत्री है। मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जुटाए जाने वाले संसाधनों में भी उनका काफी सहयोग रहता था।

हाल ही में उन्होंने अपने एक यजमान के माध्यम से चिंतामण स्थित वैदिक शोध संस्थान परिसर में भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर के मंदिर की स्थापना भी कराई थी। पुरोहितों के हितों की रक्षा के लिए भी वे सदैव प्रयासरत रहते थे। पिछले कुछ समय से वे अस्वस्थ थे। बावजूद इसके देव दर्शन व भगवान की पूजा अर्चना के लिए वह नित्य महाकाल मंदिर जाते थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »