25 Apr 2024, 09:42:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सौर ऊर्जा के लिये 1300 करोड़ रूपये का बजट आत्मनिर्भर प्रदेश के लिये अतिमहत्वपूर्ण : डंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2022 3:57PM | Updated Date: Mar 9 2022 3:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल । मध्यप्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा है कि प्रस्तावित बजट मध्यप्रदेश और देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सफलता की नई इबारत लिखेगा। डंग ने कहा कि सौर ऊर्जा के लिये इस वर्ष के बजट में एक हजार 300 करोड़ रूपये का प्रावधान प्रस्तावित है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही सस्ती अक्षय ऊर्जा मिलेगी, जिससे विकास के नये आयाम स्थापित होंगे।
 
उन्होंने ऊर्जा के क्षेत्र में वर्ष 2021-22 के बजट अनुमान 17 हजार 908 करोड़ को 30 प्रतिशत बढ़ाकर वर्ष 2022-23 के लिये 23 हजार 255 करोड़ के प्रस्तावित प्रावधान का स्वागत किया। डंग ने कहा कि नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश लगातार नये कीर्तिमान स्थापित कर देश में अग्रणी राज्य बन गया है। नये बजट के प्रावधानों से प्रदेश को अपने उच्च लक्ष्यों को हासिल करने में आसानी होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »