19 Apr 2024, 11:10:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिवराज ने ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क की पुलिस कर्मियों के एक सौ वाहनों का फ्लैग ऑफ किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2022 11:02AM | Updated Date: Mar 8 2022 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यहां स्मार्ट सिटी पार्क से ‘ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क’ की पुलिस कर्मियों के 100 वाहनों को फ़्लैग ऑफ किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार चौहान ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में 700 ऐसे थाने हैं जहां हमने महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क बनाई है। इनमें से आज 100 वाहन महिला पुलिसकर्मियों को दिए जा रहे हैं। अगले चरण में 600 वाहन और उपलब्ध कराए जाएंगे ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें यह बताते हुए खुशी है कि उन्होंने पुलिस फोर्स में महिलाओं की 30 प्रतिशत भर्तियां करने का फैसला किया था। आज हमारी बेटियां सक्षमता के साथ इस कार्य को गंभीरता और वीरता से निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला-बेटियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए हमने अनेकों अभियान चलाए हैं। मध्यप्रदेश पहला ऐसा राज्य था जिसने बेटियों के साथ अभद्रता करने पर सीधे फांसी के फंदे पर चढ़ाने का कानून विधानसभा में सबसे पहले बनायाा था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »